Transfer 2023 : प्रशासनिक फेरबदल, फिर हुए अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, देखें लिस्ट

police transfer news

Rajasthan IPS Transfer 023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले राज्य में एक बार फिर अफसरों के तबादले किए गए है। देर रात राज्य में 3 आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।

इन अफसरों के हुए तबादले

आदेश के तहत APO चल रहे आईपीएस करण शर्मा को एसपी सीआईडी सीबी पोस्टिंग दी गई है। आईपीएस सुधीर चौधरी को एसपी साइबर क्राइम पुलिस मुख्यालय राजस्थान भेजा गया है। इसके अलावा राजेश मीणा को एसपी सीआईडी सीबी की जिम्मेदारी दी गई है।खबर है कि कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस नीति का हवाला देते हुए 11 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने एक्शन लिया था जिसके बाद देर रात तबादले के आदेश जारी किए गए है।

अक्टूबर में भी बदले गए थे कई एसपी

इससे पहले कार्मिक विभाग की ओर से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अविचल चतुर्वेदी को जल जीवन मिशन के निदेशक पद से अलवर के जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट पद पर तैनात किया गया था। इसके अलावा पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ था। इसमें चूरू, हनुमानगढ़ और भिवाड़ी में नए एसपी को नियुक्त किया गया था। राज्यपाल के आदेश पर सयुक्त शासन सचिव अक्षय गोदारा ने अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews