Transfer News : प्रशासनिक फेरबदल, राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों के तबादले, 2 आईएएस भी इधर से उधर, आदेश जारी

नरेश कुमार को संयुक्त सचिव जलशक्ति विभाग और कृष्ण कुमार शर्मा को संयुक्त निदेशक डिजिटल टेक्नॉलाजी एवं गर्वनेंस के पद पर स्थानांतरित कर दिया है।
transfer news

HP Transfer: हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। राज्य की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने फिर 3 राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों को इधर से उधर किया है, वही एक अधिकारी को नई तैनाती दी है।

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की तरफ से जारी अधिसूचनाके मुताबिक एचएएस अधिकारी मनोज कुमार को राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम शिमला में प्रबंध निदेशक, नरेश कुमार को संयुक्त सचिव जलशक्ति विभाग और कृष्ण कुमार शर्मा को संयुक्त निदेशक डिजिटल टेक्नॉलाजी एवं गर्वनेंस के पद पर स्थानांतरित कर दिया है। नियुक्ति के लिए प्रतीक्षारत एचएएस अधिकारी अभिषेक बरवाल को तहसीलदार कल्पा नियुक्त किया गया है।

झारखंड में भी 2 आईएएस को नवीन पदस्थापना

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का भी तबादला किया है।चास के अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव को योजना एवं विकास विभाग में पदस्थापित किया गया है, जबकि जगन्नाथपुर की अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांडा का तबादला चास एसडीओ के पद पर कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए प्रतिस्थापन की जगह पर सेवा देने को कहा गया है।

छत्तीसगढ़ में 4 आईपीएस के तबादले

छत्तीसगढ़ में भी 4 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत गरियाबंद के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में निखिल अशोक कुमार राखेचा की नियुक्ति की गई है, वे 2019 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं। वर्तमान एसपी अमित तुकाराम कांबले को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्हें कांकेर जिले का पुलिस उप महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।2020 बैच के आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता को सीएसपी बिलासपुर से एडिश्नल एसपी सुकमा बनाया गया है, जबकि बिलासपुर सीएसपी पूजा कुमार को एडिश्नल एसपी बीजापुर बनाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews