
IPS PCS Transfer 2024 : लोकसभा चुनाव के बीच राजस्थान में फिर 2 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसमें सीनियर आईपीएस हेमंत प्रियदर्शी और संजय कुमार अग्रवाल का नाम शामिल है। खास बात ये है कि हाल ही में इन दोनों आईपीएस को प्रमोशन दिया गया था और अब दोनों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।दोनों वर्ष 1992 बैच के आईपीएस अफसर हैं।वही पंजाब में भी एक पीसीएस का तबादला किया गया है।
इन IPS/PCS के हुए ट्रांसफर
- कार्मिक विभाग के आदेश के तहत IPS हेमन्त प्रियदर्शी को DG, SCRB, साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवाएं (टेलिकॉम्यूनिकेशन एवं टेक्निकल) और IPS संजय अग्रवाल का DG, इंटेलिजेंस, राजस्थान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- इसके अलावा चुनाव आयोग के आदेशों पर पंजाब में एक पीसीएस अधिकारी का तबादला किया गया है। पीसीए संजीव शर्मा को श्रीमती नयन की जगह पर मुक्तसर साहिब में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर पद नियुक्त किया गया है।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

