Transfer News : बड़ा बदलाव, राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अफसर इधर से उधर, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी

पटना नगर निगम के संयुक्त नगर आयुक्त शशि शेखर को अपर जिला दंडाधिकारी भोजपुर और उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव बृजकिशोर चौधरी को अपर समाहर्ता एडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
state administrative service officer

बिहार में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की नीतिश कुमार सरकार ने शनिवार देर शाम 16 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

इस लिस्ट में बिहार प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव स्तर, अपर समाहर्ता स्तर और उपसचिव स्तर के अधिकारी शामिल है।इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार के दो आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था। इसमें निर्मल कुमार नगर आयुक्त सासाराम नगर निगम रोहतास और साहिल को निदेशक प्राथमिक शिक्षा बिहार पटना भेजा है।

बिहार प्रशासनिक सेवा अधिकारी तबादले

  1. दरभंगा के परिवहन अधिकारी श्रीप्रकाश को गन्ना उद्योग विभाग का नया सचिव ।
  2. शैलेश कुमार को अरवल का उप विकास आयुक्त ।
  3. विशेष कार्य पदाधिकारी, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, बृजेश कुमार को शिवहर का उप विकास आयुक्त ।
  4. अपर समाहर्ता, जमुई सुभाष चंद्र मंडल को उप विकास आयुक्त जमुई ।
  5. पटना नगर निगम के संयुक्त नगर आयुक्त शशि शेखर को अपर जिला दंडाधिकारी भोजपुर ।
  6. उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव बृजकिशोर चौधरी को अपर समाहर्ता एडीएम ।
  7. बेगूसराय, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सुपौल निशांत को अपर समाहर्ता, सहरसा
  8. सत्तारुढ़ दल के मुख्य सचेतक नीरज कुमार के आप्त सचिव सुबोध कुमार को अपर समाहर्ता रोहतास ।
  9. निर्वाचन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी दिनेश राम को अपर समाहर्ता भागलपुर ।
  10. अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, पुपरी, साकेत कुमार को एसडीओ सिकरहना ।
  11. राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के संयुक्त सचिव एसएम परवेज को निदेशक उर्दू ।
  12. पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहीं मंजूषा चंद्रा को प्रशासी पदाधिकारी महिला विकास निगम ।
  13. पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे मुमुक्षु कुमार चौधरी को संयुक्त सचिव वित्त ।
  14. शम्स जावेद अंसारी काे संयुक्क सचिव पंचायती राज विभाग ।
  15. संसदीय कार्य विभाग के उप सचिव सुशील कुमार मिश्र को नगर आयुक्त सहरसा ,
  16. बिहार राज्य महिला आयोग की संयुक्त सचिव अंजू कुमारी को नगर आयुक्त आरा

Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews