Transfer News: फिर हुए अधिकारियों के तबादले, मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

आदेश के तहत, काजी शामस-उल-मुजफ्फर डीएसपी सीआईडी काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके और रियाज अहमद डीएसपी 10 बटालियन आईआर, मोहम्मद शफीक डीएसपी एसआईए कश्मीर भेजा गया है।
transfer 2026

transfer

Jammu Kashmir Transfer : जम्मू कश्मीर में एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिदेशक की तरफ जारी आदेशानुसार के अनुसार 13 डीएसपी रैंक के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

माता वैष्णो देवी भवन की सुरक्षा में तैनात डीएसपी सत्यकाम शर्मा का तबादला कर उन्हें डीसीपी सेंट्रल स्टोर जम्मू भेजा गया है। उनके स्थान पर मुनीष कुमार को भवन में मुख्य यात्रा अधिकारी नियुक्त किया गया है।दविंदर सिंह को डीएसपी सिक्योरिटी जम्मू, सत्यकाम शर्मा को डीएसपी सेंट्रल स्टोर्स जम्मू लगाया गया है

इन अफसरों के भी हुए तबादले

  • कादरी शमसुद्दीन को डीएसपी सीआइडी सीआइके, रियाज अहमद को डीएसपी आइआरपी 10 वीं बटालियन, मोहम्मद शारिक को डीएसपी एसआइए कश्मीर, प्रियंका कुमारी को डीएसपी टेक्नोलाजी सीआइडी हेडक्वार्टर, अंजना कुमारी को डीएसपी वेलफेयर पुलिस मुख्यालय।
  • शकील अहमद को डीएसपी टीएमजी सीआइडी हेडक्वार्टर, खुर्शीद अहमद रहमान को डीएसपी आइआरपी की 10 वीं बटालियन, दविंदर सिंह को डीएसपी सिक्योरिटी जम्मू, ताहिर यूसुफ को डीएसपी सीआइडी स्पेशल ब्रांच पुंछ और संदीप महाजन को एसडीपीओ रेलवे संगलदान के पद पर तैनात किया गया है।

पिछले दिनों ही हुए थे कई अधिकारियों के तबादले

बीते दिनों जम्मू कश्मीर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों समेत 24 वरिष्ठ अधिकारियों को ट्रांसफर किए थे। इसके अलावा जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 134 अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews