अगले हफ्ते जारी हो सकती है Unlock 2.0 की गाइडलाइन, क्या मिलेगी रियायत

अगले हफ्ते जारी हो सकती है Unlock 2.0 की गाइडलाइन, क्या मिलेगी रियायत

नई दिल्ली| कोरोना संक्रमण (Corona Virus) के खतरे को देखते हुए देश में 25 मार्च से लेकर 31 मई तक लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया था| इसके बाद एक जून से पूरे देश में Unlock 1.0 की शुरुआत हुई| जिसमे कई रियायतें दी गई| अब संभावना जताई जा रहा है कि सरकार अगले हफ्ते अनलॉक 2.0 (Unlock 2.0) के तहत गाइडलाइन जारी करते हुए छूट का दायरा और बढ़ा सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बार सरकार का फोकस अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के साथ ही स्कूलों और मेट्रो को शुरू करने पर हो सकता है। माना जा रहा है कि अनलॉक-2 में सरकार और ढील देने पर विचार कर सकती है| माना जा रहा है कि अनलॉक-2 में अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें भी बहाल की जा सकती हैं| हालांकि ये सेवा काफी सीमित होगी| स्कूल, कॉलेज समेत दूसरे शिक्षण संस्थानों को खोलने पर विचार किया जा सकता है| ज्यादार राज्यों ने अपने पेपर पहले ही कैंसल कर दिए हैं। अनलॉक 1 की गाइडलाइंस में ही इन्हें खोलने का फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ा गया था। अनलॉक 2 में भी स्थिति ऐसे ही रहने का अंदेशा है। राज्य स्कूल खोलने का रिस्क अभी शायद ही लें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब 18 जून को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की थी तभी उन्होंने इसके संकेत दे दिए थे और कहा था कि अब हमें अब अनलॉक 2.0 के बारे में सोचना चाहिए| मेट्रो सेवाओं, सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पूल और मनोरंजन पार्क आदि खोलने को लेकर तीसरे चरण में हालात के हिसाब से विचार करने को कहा गया था| लेकिन अब तक इन्हें बंद ही रखा गया है| लॉकडाउन के बाद से मेट्रो बंद है। फिलहाल इसका सफर चालू होता नहीं दिख रहा है। दरअसल, सरकार इसमें आखिरी फैसला नहीं कर पाई है। वजह है कि सभी बड़े शहरों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

रेल सर्विस आंशिक रूप से देशभर में शुरू हो चुकी है। लेकिन इसे सामान्य होने में अभी वक्त लग सकता है। रेलवे का जो ताजा सर्कुलर आया है उसके मुताबिक, सभी ट्रेनें 15 अगस्त के बाद ही चल पाएंगी। केंद्र सरकार अनलॉक 2.0 के दौरान श्रमिकों एवं कामगारों के रोजगार अवसरों को बढ़ाने के लिए नए मापदंडों की घोषणा कर सकती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews