UP Weather : गर्मी से मिलेगी राहत! 11 मई तक इन जिलों में बिजली- बारिश का अलर्ट, चलेगी धूल भरी आंधी, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

7 मई को पश्चिमी यूपी की ज्यादातर जगहों पर बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश पड़ने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के भी आसार हैं।इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज झोंकेदार हवा चल सकती है।
up weather

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश वासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से इस हफ्ते प्रदेश में 11 मई तक बारिश-आंधी की संभावना जताई गई है। खास करके पूर्वी यूपी में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा। आज 6 मई को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा चल सकती है।

आज इन जिलों में बारिश-तेज हवा

  • यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी और 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी । अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आज सोमवार को वाराणसी, कुशीनगर और गोरखपुर जैसे जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी। 8 मई, 9 मई और 10 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश को होने की संभावना जताई गई है।

7 से 11 मई तक यूपी के इन जिलों में बारिश-आंधी और बिजली

  • यूपी मौसम के मुताबिक,  आने वाले 5 दिनों तक उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश तथा तेज रफ्तार धूल भरी हवाएं चलेंगी।लखनऊ, पीलीभीत, शाहजहांपुर, खैरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, जौनपुर, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, प्रयागराज, कौशांबी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र समेत अन्य जिलों में बारिश की संभावना है।
  • 7 मई को पश्चिमी यूपी में अधिकतर जगहों और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा के आसार है। 8 मई पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
  • 8-9 मई को पूर्वी यूपी में कुछ जगहों और पश्चिमी यूपी में अधिकतर जगहों पर बादल गरजने, कुछ जगह बारिश, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज चलने के आसार है। 10 और 11 मई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अधिकतर जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

जानिए आज कहां कितना रहेगा तापमान

  • लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  • बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेतबलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23- 24 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
  • फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 20-23 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 39-43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
  • बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews