UP Weather: मौसम में बदलाव, जल्द दिखेगा ठंड का असर, गिरेगा तापमान, जानें विभाग का पूर्वानुमान

mp weather

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। आज से उत्तर प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। गंगा के मैदानी क्षेत्रों में हिमालय से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। आने वाले दिनों में विक्षोभ के प्रभाव से दिन का तापमान बढ़ेगा और रात में गिरेगा। अभी मौसम के साफ रहने के आसार है। यूपी मौसम विभाग (UP Meteorological Department) की मानें तो आज 19 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा। इस महीने के आखरी सप्ताह में ठंड की दस्तक होगी।

यह भी पढ़े..MP Weather: दिवाली से पहले फिर बदलेगा मौसम, ठंड की दस्तक जल्द, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के चारों ओर फिलहाल बारिश के लिए कोई भी वायुमंडलीय परिस्थिति नहीं बन रही, ऐसे में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। पुरवा और पछुआ हवाओं के चलने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। उत्तरी अंडमान सागर और आस-पास के क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है। 20 अक्टूबर के बाद तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। आखिरी सप्ताह में ठंड की दस्तक शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़े..CG Weather: वातावरण में नमी बरकरार, कई जिलों में बारिश के आसार, ठंड की दस्तक जल्द, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की मानें तो एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र पश्चिम मध्य व उससे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। आज 19 अक्टूबर से उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है। यह पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा और 20 अक्टूबर के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews