UP Weather : लखनऊ सहित 30 जिलों और तराई क्षेत्र में भारी बारिश, 12 जिलों में आंधी का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ-डीप डिप्रेशन का प्रभाव, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

IMD weather update

UP Weather, IMD UP Weather : उत्तर प्रदेश के मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे है। दरअसल पूर्व में डिप्रेशन बनने के कारण और जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक साथ दो मजबूत सिस्टम सक्रिय हुआ है। जिसके कारण उत्तर प्रदेश के मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेंगे। दरअसल इस बदलाव से लखनऊ मैं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिम बंगाल और झारखंड की सीमा के ऊपर गहरे दबाव का क्षेत्र निर्मित हुआ है। तेजी से यह बंगाल की तरफ से आ रही हवाओं को खींच रहा है। जिसके कारण उत्तर प्रदेश में इसका असर देखने को मिल रहा है। गुरुवार तक इसके उत्तर प्रदेश में प्रवेश की संभावना जताई गई है। जिसके कारण सोनभद्र मिर्जापुर से लेकर बुंदेलखंड तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दूसरे और जम्मू कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ के कारण दबाव का क्षेत्र निर्मित हुआ है। ऐसे में बारिश की सघनता में वृद्धि आएगी। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में 2 फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। वहीं गिर कर 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

इन क्षेत्र में बारिश की चेतावनी

हनुमान सेतु सहित अलीगंज, मोहनलालगंज, अमौसी में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं अगले 48 घंटे तक लखनऊ और तराई बेल्ट में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तराई क्षेत्र के लोगों को हल्की बारिश का अनुभव देखने को मिल सकता है। बांदा और आसपास के जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है जबकि बुंदेलखंड क्षेत्र में अगले 48 घंटे के दौरान आद्रता में वृद्धि होने के साथ ही अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है

कई क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। बिजली गिरने और आंधी की भी संभावना जताई गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग स्थानों पर अति तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया। 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है।

तेज बारिश-अति भारी बारिश का पूर्वानुमान 

हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा में तेज बारिश-अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया जबकि आगरा, औरैया, बांदा, बिजनौर, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, फरीदाबाद में भारी बारिश की चेतावनी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। हाथरस, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, मैनपुरी, मथुरा, मिर्जापुर, रायबरेली, सहारनपुर, सोनभद्र, उन्नाव और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है जबकि फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर,, गाजियाबाद, गाजीपुर, हमीरपुर, झांसी, कन्नौज में तेज हवा चलने का भी पूर्वानुमान जताया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews