UP Weather : कई शहरों में ओलावृष्टि और बारिश, एक सप्ताह तक रहेगा बारिश का दौर, सताएगी सर्दी, रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

UP Weather : कई शहरों में ओलावृष्टि और बारिश, एक सप्ताह तक रहेगा बारिश का दौर, सताएगी सर्दी, रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

UP Weather Today : उत्तर प्रदेश में सर्दी अभी सता रही है, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ सहित इसके आसपास के जिलों में बारिश हुई और ओले गिरे, अचानक हुई बारिश और शीतलहर ने एक बार फिर गलन वाली सर्दी का अहसास करा दिया है।

राजधानी लखनऊ सहित यहाँ भी हुई बारिश, गिरे ओले 

शुक्रवार को राजधानी लखनऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, अंबेडकरनगर, गोंडा समेत अवध व प्रदेश के कई क्षेत्रों के लोग उस समय चौंक पड़े जब तेज बारिश और ओले गिरना शुरू हो गए, अचानक बदले मौसम  (up weather forecast) ने लोगों को परेशान कर दिया, लोग तेज शीतलहर से बचाव के रास्ते ढूंढने लगे।

शुक्रवार को दिनभर नहीं निकली धूप 

शुक्रवार को दिनभर धूप नहीं निकली तो लोगों को लगा कि अभी सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली लेकिन आज शनिवार को सुबह निकली धूप ने सर्दी से थोड़ी राहत प्रदान की, हालाँकि मौसम विभाग (IMD) ने साफ़ कर दीया है अभी एक सप्ताह तक बारिश से राहत  मिलने की उम्मीद कम ही है।

27 जनवरी तक बारिश की संभावना 

यूपी मौसम विभाग (UP Weather Department) के मुताबिक 27 जनवरी तक रुक रुक कर प्रदेश के कई क्षेत्रों में हलकी से माध्यम बारिश होगी। IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी को कहीं कहीं हलकी बारिश की संभावना है , 24 से 27 जनवरी के बीच इसका क्षेत्र बढ़ेगा और प्रदेश के कई जिले बारिश से प्रभावित होंगे यहाँ हलकी से मध्यम बारिश होगी ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews