UP Weather: मानसून सक्रिय, 30 जिलों में तेज बारिश-बिजली गिरने चमकने की चेतावनी, पूरे हफ्ते के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी

25 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज-चमक के साथ बारिश , वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल 29-30 अगस्त तक कहीं कहीं मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।
mp Weather Update

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। 30 अगस्त तक प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। आज 25 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश के भी आसार है। इस दौरान बिजली गिरने चमकने के साथ 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चलने की उम्मीद है। जन्माष्टमी पर भी 20 जिलों में तेज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी मौसम विभाग की मानें तो उत्तरी पश्चिमी बंगाल के उत्तरी भागों और आसपास के इलाकों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों और पूर्वोत्तर झारखंड के आसपास के इलाकों में स्थित है, जिसके प्रभाव से मानसून की सक्रियता बढ़ने लगी है, ऐसे में 29-30 अगस्त तक कहीं कहीं मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

आज इन जिलों में Heavy Rain Alert

रविवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में भारी बारिश , बादल गरजने व बिजली गिरने की संभावना है। आगरा, फ़िरोज़ाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्र में  भारी बारिश, बादल गरजने और बिजली गिरने के आसार हैं। वहीं कानपुर देहात और कानपुर नगर में बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है।

पूरे हफ्ते का मौसम का ताजा हाल

  • 25 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज-चमक के साथ बारिश । दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश और 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा ।
  • 26 अगस्त को पश्चिमी यूपी में अनेक स्थान पर गरज-चमक के साथ बारिश । पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होने और गरज चमक के साथ बौछारें ।
  • 27 और 28 अगस्त को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश ।
  • 29 और 30 अगस्त को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश ।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 540.7 के सापेक्ष 484.2 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 10% कम है।  पूर्वी यूपी में अनुमानित बारिश 573.7 के सापेक्ष 506.21 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 12% कम है।पश्चिमी यूपी में अनुमानित बारिश 494.4 के सापेक्ष 454.5 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई जो समान्य से 8% कम है। सितंबर में अनुमान से अधिक बारिश होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews