UP Weather : फिर सक्रिय हो रहा मानसून, 28 जुलाई तक वर्षा, 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी, जानें IMD का पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Alert  Today : यूपी में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 26 जुलाई तक रहेगा, इससे पश्चिमी यूपी का अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा। यूपी मौसम विभाग ने आज रविवार को 16 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया, 26 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहेगा। गाजियाबाद में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से नोएडा के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए है। वहीं कानपुर-वाराणसी और प्रयागराज में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ जैसे हालात हो गए है। 24 जुलाई से प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने के संकेत हैं। 25 जुलाई को बारिश की तीव्रता व इसका क्षेत्र बढ़ेगा,यही स्थिति 28 जुलाई तक बनी रहेगी।

24 से 28 तक इन जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज रविवार को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश तो एक दो स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है। पूर्वी यूपी में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बरसात होने की संभावना है। वही सोमवार  24 जुलाई को बहराइच, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर और पीलीभीत जिले में भारी बारिश को लेकर अलर्ट है। साथ ही सहारनपुर, शाहजहांपुर, शामली, सीतापुर और श्रावस्ती के आस पास क्षेत्र में तेज बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को कई जिलों में तेज बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी है। 25 से 28 जुलाई को पश्चिमी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को दोनो हिस्सो में एक दो स्थानों पर बिजली गिरने और भारी बारिश को लेकर अलर्ट है।

वर्तमान में यह सिस्टम सक्रिय

यूपी मौसम विभाग की मानें तो  दक्षिण ओडिशा, उत्तरी आंध्र प्रदेश तट के पास उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जिससे पश्चिमी यूपी में अच्छी बारिश होगी और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।23 जुलाई को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थान पर और पूर्वी यूपी में एक दो स्थान पर बादल गरजने और बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है। 24 जुलाई को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।वही 25, 26 और 27 जुलाई को लगभग सभी स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है। 25 जुलाई को भी दोनो हिस्सों में एक दो स्थानों पर तेज बारिश का अलर्ट है।

आज इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

  1. पश्चिमी यूपी के अमरोहा, बागपत, बिजनौर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली में बारिश के साथ बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  2. पूर्वी यूपी के बलरामपुर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर और देवरिया में बारिश होने की संभावना है।
  3. रविवार को अमरोहा, बागपत, बिजनौर, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
  4. हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली के आसपास के क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।
  5. बागपत, बिजनौर, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद समेत कई जिलों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
  6. कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
  7. देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, बदायूं, कासगंज, एटा, संभल, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, ललितपुर, झांसी, महोबा, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र में भी एक दो जगह बारिश होने की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews