UP Weather : खिली धूप, कराया गर्मी का अहसास, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

UP Weather : खिली धूप, कराया गर्मी का अहसास, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद अब यूपी का मौसम (UP Weather) बदल रहा है, आसमान में खिली धूप मानसून की विदाई का संकेत दे रही है लेकिन साथ ही लोगों को गर्मी का भी अहसास करा रही है। यूपी मौसम विभाग (UP Weather Department) ने आज 29 सितम्बर को जारी अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट में गुरुवार को किसी भी जिले में बारिश की सम्भावना नहीं जताई है साथ ही 2 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की अनुमान लगाया है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। हालांकि मौसम विभाग (up weather forecast) का अनुमान है कि बीच बीच में आसमान में बादल आते जाते रहेंगे। धूप तेज होने की वजह से लोगों को फिर उमस सताने लगी है।

ये भी पढ़ें – MP Weather : मौसम में बदलाव, 27 जिलों में बारिश के आसार, 8 जिलों में बिजली गिरने का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक धूप के कारण शहरों का तापमान बढ़ रहा है, लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है वही गोरखपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें – CG Weather : 2 दिन में मानसून की विदाई, 4 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, चक्रवाती सिस्टम होगा सक्रिय, आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग (UP Weather Update Today) ने प्रयागराज के तापमान का अनुमान लगाते हुए अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस बताया है इसके अलावा  आगरा, वाराणसी सहित कुछ अन्य बड़े शहरों में मौसम साफ रहने के आसार बताये हैं।

ये भी पढ़ें – EOW का एक्शन, बिजली कंपनी का इंजीनियर 50,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

यूपी मौसम विभाग (up weather news) के अनुसार उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में मानसून के लौटने की डेडलाइन 30 सितंबर तय है।उत्तर प्रदेश में पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक मानसून की एक ट्रफ रेखा गुजर रही है, जिसके प्रभाव से इससे पहले उत्तर प्रदेश में 29 और 30 सितंबर को एक बार फिर से बारिश की संभावना जताई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews