UP Weather : पश्चिमी विक्षोभ का असर, इन जिलों में बारिश- तेज हवाएं, 8 मार्च के बाद बदलेगा मौसम, जानें जिलों का हाल-IMD पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Update Today : मार्च का महीना लगते ही उत्तर प्रदेश के मौसम में बार बार बदलाव हो रहे है। यूपी के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 35 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा रहा है, हालांकि ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है। यूपी मौसम विभाग की मानें तो होली (Holi) से पहले पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ने और ओलावृष्टि की संभावना है।

पश्चिमी यूपी में बूंदाबांदी-चलेगी तेज हवा

यूपी मौसम विभाग की मानें तो आज 5 मार्च तक तेज हवाएं चलने के आसार है, वही पश्चिमी यूपी में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। नोएडा और पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि यूपी के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, होली के पहले नोएडा और पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की है। लेकिन यूपी में होली के बाद मौसम में खास बदलाव देखने को मिलेगा । अनुमान है कि इस बार मार्च महीने में ही तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। कई जगहों पर लू की संभावना व्यक्त की है

यूपी के जिलों का हाल

यूपी मौसम विभाग की मानें रविवार तक प्रदेश भर में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है, जिसके कारण तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। रविवार को राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वाराणसी में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री जबकि अधिकतम 34 डिग्री रहेगा और आसमान साफ रहेगा। कानपुर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, यहां भी दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews