PM Kisan 2024 : बजट में मिल सकती है करोड़ों किसानों को सौगात, पीएम किसान सम्मान निधि की राशि में वृद्धि संभव, 6000 की जगह खाते में आएंगे इतने रुपए!

PM Kisan Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 : पीएम किसान योजना के करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर है। खबर है कि लोकसभा चुनाव से पहले केन्द्र की मोदी सरकार पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। 1 फरवरी 2024 को पेश होने वाले अंतरिम बजट पेश में व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि बढ़ाने का ऐलान कर सकती है, इसे 6000 से बढ़ाकर 8000 या 9000 किया जा सकता है।हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।इसके अलावा किसानों को हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं देने की भी घोषणा हो सकती है।

6000 से बढ़कर 8000 हो सकती है सम्मान निधि

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजनाओं में से एक है। इसके तहत किसानों को हर चार माह में 3 किस्तों में 2000-2000 करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है। यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है। यह पैसा डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।
  • खबर है कि ग्रामीण और कृषि अर्थव्यवस्था (Rural and Agriculture Economy) को मजबूत और आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए बजट सत्र 2024-2025 के दौरान केन्द्र सरकार इस बार सम्मान निधि योजना की राशि में 1500 से 3000 तक वृद्धि कर सकती है यानि किसानों को 6 हजार की जगह 8 या 9 हजार रुपए सालाना दिए जाने का फैसला हो सकता है। इसका लाभ 1 अप्रैल 2024 से दिया जा सकता है।हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की गई है।

मार्च में जारी की जा सकती है 16वींकिस्त

  • पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है, ऐसे में संभावना है कि मार्च महिने में कभी भी 16वीं किस्त जारी की जा सकती है।
  • चर्चा तो यह भी है कि लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान और आचार संहिता के लागू होने से पहले मोदी सरकार 16वीं किस्त के साथ 17वीं किस्त भी जारी कर सकती है, चुंकी चुनाव के मतदान और मतगणना का काम जून तक पूरा होगा, ऐसे में किस्तें लेट हो जाएंगी।
  • इससे पहले 2019 में लोकसभा चुनावों से ठीक पहले पीएम मोदी ने योजना की पहली और दूसरी किस्त को मिलाकर 4,000 रुपये करोड़ों किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए थे, जिसका लाभ 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को मिला था, ऐसे में माना जा रहा है कि अब 2024 के लोकसभा चुनाव में भी सरकार यह दावं खेल सकती है।

कैसे करें ईकेवाईसी

  • पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और फार्मर कॉर्नर के तहत ‘e-KYC’ विकल्प पर क्लिक करें ।
  • अब आधार नंबर प्रोवाइड कराएंइसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे सबमिट कर दें।
  • आप ई-केवाईसी करवाने के लिए अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर भी जा सकते हैं। यहां जाकर आप ओटीपी बेस्ड eKYC करवा सकते हैं।
  • इसके लिए आपको eKYC का फॉर्म भरकर और साथ में दस्तावेज लगाकर जमा करने होते हैं, जिसके बाद आपका बायोमेट्रिक होता है और फिर आपकी eKYC कर दी जाती है।

लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

  1. सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  2. यहां पर farmer corner के नीचे beneficiary list ऑप्शन है, beneficiary list ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा, इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।मांगी गई सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  4. ऐसा करते ही आपके सामने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।फिर आपको स्टेटस में चेक करना है कि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे क्या मैसेज लिखा है
  5. अगर इन तीनों के आगे या किसी एक के आगे ‘नो’ लिखा है, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं । अगर इन तीनों के आगे ‘यस’ लिखा है, तो आप किस्त का लाभ उठा सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews