PM Kisan : किसानों के लिए अपडेट, अबतक नहीं मिले 17वीं किस्त के पैसे, अटकने के ये हो सकते है 3 कारण, तुरंत करें ये काम, फिर खाते में आएंगे 2000

पीएम किसान सम्मान निधि की राशि जारी होते ही लाभार्थी किसानों को मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा जाता है। यह मैसेज आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर मैसेज आता है। मैसेज के जरिये आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपको किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है या नहीं।
PM Kisan Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Yojana 17th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों लाभार्थी के लिए महत्वपूर्ण खबर है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने 18 जून को पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि 9.3 करोड़ किसानों के लिए जारी कर दी है। अगर अबतक किसी लाभार्थी किसान के खाते में 17 वीं किस्त के पैसे नहीं आए है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको इस खबर में बताने जा रहे है कि क्यों अबतक आपके खाते में 17वीं किस्त की राशि नहीं पहुंची और अब कैसे मिलेगी?

किस्त अटकने के ये हो सकते है कारण

पीएम किसान सम्मान निधि की राशि जारी होते ही लाभार्थी किसानों को मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा जाता है। यह मैसेज आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर मैसेज आता है। मैसेज के जरिये आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपको किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है या नहीं।अगर इसके बावजूद आपको राशि नहीं मिली है तो इसके 3 कारण हो सकते है। पहला ईकेवायसी, भूमि सत्यापन और बैंक खाता आधार से लिंक ना होना। दूसरा बैंक की डिटेल्स में कोई गड़बड़ी होना। तीसरा आवेदन फॉर्म में कोई गलती, जैसे नाम, शहर, खाता नंबर आदि ।

पैसा नहीं आया है तो तुरंत करें ये काम

  • सबसे पहले आप अपने खाते को pmkisan.gov.in की वेबसाइट पर चेक करें, कि आपके खाते में पैसा आया है या नहीं। अगर नाम नहीं है तो आवेदन फॉर्म में बैंक खाता, आधार नंबर की जानकारी चेक करें, सही है या नहीं।
  • बैंक खाते की डिटेल्स, ईकेवायसी, भूमि सत्यापन आदि में तो कोई गलती नहीं की है, ये भी चेक कर लें।
  • रजिस्‍ट्रेशन कराते वक्‍त एड्रेस गलत लिखाने, बैंक अकाउंट नंबर गलत देना, एनपीसीआई में आधार सीडिंग नहीं होने या पीएम किसान खाते का ईकेवाईसी अब तक नहीं कराने पर पैसा आपके खाते में नहीं आया है।

हेल्पलाइन नंबर्स का करें उपयोग

पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।

पीएम किसान योजना में मिलते है सालाना 6000

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना दुनिया की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजनाओं में से एक है। यह अधिक आय सीमा के कुछ निषेध मानदंडों के अंतर्गत सभी भूमि-धारक किसानों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 24 फरवरी 2019 को शुरू की गई एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है।इसके तहत हर चार महीने में तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000/- रुपये का वित्तीय लाभ प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) मोड के माध्यम से देश भर के किसान परिवारों के बैंक खातों में अंतरित की जाती है। नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है।

ऐसे करें ईकेवाईसी

  • पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ।
  • फार्मर कॉर्नर के तहत ‘e-KYC’ विकल्प पर क्लिक करें ।
  • अब आधार नंबर प्रोवाइड कराएं।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे सबमिट कर दें।
  • इसके साथ ही आपका ईकेवायसी पूरा हो जाएगा।

ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  • स्टेप 1. आपको सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • स्टेप 2. अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान का पोर्टल खुला दिखाई देगा। यहां आपको FARMERS CORNER पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3. अब आपको कई सारे ऑप्शंस दिखेंगे। आपको नो योर स्टेटस पर क्लिक करना है।
  • स्टेप 4. अब स्क्रीन पर खुले पेज में ऊपर की तरफ Know Your Registration Number पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5. अब अपना आधार नंबर दर्ज करें। आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें।अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा।
  • स्टेप 6. नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें।अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान की किस्त की पूरी जानकारी दिखाई देगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews