
कोरोना के खिलाफ जारी जंग में पुलिस अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है| वहीं जो लोग लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ पुलिस के सख्त तेवर भी देखने को मिल रहे हैं| इस बीच सोशल मीडिया पर एक पुलिस कर्मी का डायलॉग धूम मचा रहा है| जिसका वीडियो वायरल हुआ और पुलिसकर्मी के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है|
दरअसल, वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी लॉकडाउन के दौरान पेट्रोलिंग करता हुआ दिख रहा है| साथ ही वह कह रहा है कि कोई भी अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा, यह पुलिस वाला कहता दिख रहा है- तोड़ देंगे तुम्हारे शरीर का कोना कोना, मगर होने न देंगे तुमको कोरोना| सोशल मीडिया पर में पुलिस कर्मी को सूरत के उधना पुलिस थाने में कॉस्टेबल प्रवीण पाटिल बताय जा रहा है| फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है|
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

