
Hill Stations: गर्मियों का मौसम चल रहा है और सभी कहीं ना कहीं घूमने जा रहे हैं। गर्मी की छुट्टियां होती ही घूमने के लिए है और इस दौरान सभी अपने परिवार में दोस्तों के साथ जमकर एंजॉय करना चाहते हैं। स्कूलों और कॉलेज की छुट्टियों के इस समय में हर कोई अपनी पसंदीदा जगह घूमना चाहता है। भारत एक ऐसा देश है जहां घूमने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है जहां की सुंदरता आपका दिल जीत लेगी।
अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि गर्मी की छुट्टियों में आपको कहां घूमने जाना चाहिए जहां पर आपको गर्मी में भी ठंडा और सुहावने मौसम का आनंद लेने को मिल सके। तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जगह हो की जानकारी लेकर आए हैं जो बहुत ही सुंदर है। आपको एक बार यहां जरूर घूमना चाहिए।
सोलांग वैली
हिमाचल प्रदेश की यह सुंदर और मनोरम जगह पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है। अपने सुंदर नजारों के अलावा इस जगह को एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी पहचाना जाता है। मनाली के पास मौजूद इस जगह पर एडवेंचर के शौकीनों को एक से बढ़कर एक एक्टिविटीज में शामिल होने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ यहां अच्छा समय गुजारा जा सकता है।
दार्जिलिंग
दार्जिलिंग एक बहुत ही सुंदर जगह है और आप चाहे तो इन गर्मियों में यहां पर घूमने जा सकते हैं। यहां पर आपको चाय के बागान, हरे भरे जंगल, दूर दूर तक फैली हरियाली और मनमोहक वादियां दिखाई देंगी।
लद्दाख
गर्मियों के मौसम में जैसे ही घूमने की बात आती है लेह लद्दाख हर किसी के दिमाग में आ जाते हैं। अगर आप भी कहीं घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं तो लद्दाख एक बहुत ही खूबसूरत जगह जहां का दीदार आपका दिल जीत लेगा। यहां मनमोहन वादियों का आनंद लेने के अलावा एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद भी लिया जा सकता है। सबसे ज्यादा ये जगह बाइकिंग के लिए प्रसिद्ध है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

