MP में महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर के दर्शन कीजिये, देखिये IRCTC का ये शानदार प्लान

MP में महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर के दर्शन कीजिये, देखिये IRCTC का ये शानदार प्लान

IRCTC Madhya Pradesh Tour : मध्य प्रदेश यानि MP देश का दिल है, ये अपनी पुरातात्विक धरोहरों से समृद्ध है, यहाँ 12 ज्योतिर्लिंग में से दो महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर मौजूद हैं यदि आप मध्य प्रदेश घूमना चाहते हैं, यहाँ की प्राकृतिक खूबसूरती देखना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी का ये प्लान आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है।

महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर के दर्शन कीजिये

आईआरसीटीसी ने अपना नया टूर अनाउंस किया है, इसे मध्य प्रदेश महा दर्शन नाम दिया है, इसमें उज्जैन में विराजे विश्व प्रसिद्द महाकालेश्वर के दर्शन, खंडवा में साक्षात विराजमान ओंकारेश्वर, हाथ करघा उद्योग और विश्व प्रसिद्द महेश्वरी साड़ियों के लिए प्रसिद्द खरगोन जिले के महेश्वर और देश से सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की सैर कर सकेंगे।

हैदराबाद से 2 अप्रैल को उड़ेगी फ्लाइट 

IRCTC का ये टूर 3 रात 4 दिन का है, ये एयर टूर हैदराबाद से शुरू होगा, यात्रियों को लेकर स्पेशल फ्लाइट हैदराबाद एयरपोर्ट से 2 अप्रैल 2023 को उड़ान भरेगी। इसके लिए किराया प्रति व्यक्ति (तीन वयस्क व्यक्ति) 19,900/- रुपये निर्धारित किया गया है।

इतना देना होगा किराया 

यात्रियों को कम्फर्ट क्लास में यात्रा कराई जाएगी, यदि आप दो व्यक्ति एक साथ यात्रा में शामिल होते हैं तो आपको 20,750/- रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करना होगा और यदि आप अकेले इस टूर में शामिल होते हैं तो आपको 26,600/- रुपये का टिकट लेना होगा। बच्चों का टिकट अलग से लगेगा ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews