MP के विजयपुर और बुदनी में 13 नवंबर को मतदान, चुनाव आयोग ने झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों की तारीखों भी घोषित की

भारत निर्वाचन आयोग ने पूरा चुनाव कार्यक्रम जारी किया है, इसमें किस दिन अधिसूचना जारी होगी, किस दिन फॉर्म भरे जायेंगे, नाम वापसी से लेकर मतगणना तक की जानकरी दी गई है
Election commissioner

Announcement of Jharkhand, Maharashtra and MP by-elections : भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है इसी के साथ मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव की घोषणा भी इलेक्शन कमीशन ने कर दी है। झारखंड की बात की जाये तो फेस एक में 43 विधानसभा और फेस दो में 38 सीटों पर चुनाव होना है वहीं महाराष्ट्र में एक फेस में 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा।

चुनाव आयोग ने आज प्रेस कांफ्रेस कर चुनावों की तारीखों की घोषणा की, महाराष्ट्र में 20 नवम्बर को मतदान होगा जबकि झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवम्बर को वोट डाले जायेंगे, मतगणना 23 नवम्बर को होगी, चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश की विजयपुर और बुदनी विधानसभा सीटों के उप चुनाव 13 नवम्बर को कराये जाने की घोषणा की है।

ऐसा रहेगा महाराष्ट्र और झारखंड का Election Program

भारत निर्वाचन आयोग ने आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ साथ अलग अलग राज्यों में खाली हुई लोकसभा और विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया, चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा और 23 नवंबर को चुनाव के नतीजों का एलान कर दिया जाएगा वहीं झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा, झारखंड चुनाव के नतीजों का ऐलान भी 23 नवंबर को होगा। चुनाव आयोग ने अलग अलग राज्यों की  48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव की तारीखों की घोषणा भी की है।

रामनिवास रावत और शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफों के बाद खाली हुई है MP की दो सीट 

मध्य प्रदेश की बात की जाये तो श्योपुर जिले की विजयपुर सीट पर उप चुनाव होना है ये सीट पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनकर आये रामनिवास रावत के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके इस्तीफा देने से खाली हुई है वही  मध्य प्रदेश की दूसरी सीट बुदनी है जो पूर्व मुख्यमंत्री एवं बुदनी सीट से चुनकर आये शिवराज सिंह चौहान के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद इस्तीफा देने से खाली हुई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews