चोरी में उम्मीद से ज्यादा पैसे मिले तो चोर को आया Heart Attack, खुशी के मारे पहुंच गया अस्पताल

चोरी में उम्मीद से ज्यादा पैसे मिले तो चोर को आया Heart Attack, खुशी के मारे पहुंच गया अस्पताल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कहते हैं बुरे काम का बुरा नतीजा। लेकिन आज जो किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं वो कुछ अजीबोगरीब है। चोरों (Thief) ने चोरी की और जब पैसे देखे तो उनके होश उड़ गए। हजारों की उम्मीद कर रहे चोरों के सामने लाखों रूपये थे और लाखों देखकर एक चोर को इतना शॉक लगा कि उसे हार्ट अटैक (Heart Attack) आ गया।

ये भी देखिये – Chhatarpur News : दहेज के लिए शादी के 2 दिन पहले तोड़ा रिश्ता, पुलिस ने किया मामला दर्ज

ये घटना है उत्तर प्रदेश के बिजनौर की। देहात कोतवाली इलाके में दो चोरों ने जनसेवा केंद्र में हाथ साफ किया था। नौशाद और एजाज नाम के इन चोरों ने 16-17 फरवरी की दरमियानी रात नवाब हैदर नाम के व्यक्ति द्वारा संचालित पब्लिक सेंटर में चोरी की थी। उन्हें उम्मीद थी कि वहां से 40-50 हजार रूपये तक मिल जाएंगे। लेकिन जब उन्होने रूपये गिने तो वो रकम सात लाख से अधिक निकली। इतनी रकम देखकर खुशी के मारे एजाज संभल नहीं पाया और उसे हार्ट अटैक (Heart Attack) आ गया। उसके साथी चोर ने इसके बाद उसका इलाज भी चोरी के पैसों से ही करवाया। नौशाद ने करीब सवा लाख रूपये खर्च कर एजाज का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया।

अब पुलिस ने चोरों को पकड़ लिया है। एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि चोरों ने जनसेवा केंद्र से लाखों की नगदी, पर्स, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस चुराए थे। ये लोग काफी समय से चोरी करते रहे हैं और किसी खाली मकान पर नजर रखकर वहां सेंध लगाते थे। जनसेवा केंद्र में चोरी करने के बाद दोनों से साढ़े तीन लाख के हिसाब से रूपये आपस में बांट लिये। उसमें से डेढ़ लाख इलाज में खर्च हो गए और नौशाद ने डेढ़ लाख के करीब रकम जुए में हार दी। इसके बाद जब एजाज को अस्पताल से छुट्टी मिली तो दोनों बाकी बचे पैसे लेकर रेस्टारेंट में मौज मस्ती करने पहुंच गए। इसी बीच पुलिस ने तफ्तीश के दौरान दोनों चोरों को धर दबोचा। उनके कब्जे से 3 लाख 70 हजार रूपये के साथ कारतूस और तमंचा भी बरामद किया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews