Narendra Modi Stadium : जहां हो रहा है भारत-पाक मैच, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बारे में कुछ खास बातें

Narendra Modi Stadium : जहां हो रहा है भारत-पाक मैच, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बारे में कुछ खास बातें

Narendra Modi Stadium Ahmedabad : आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच जारी है और इन दो टीमों को आमने सामने देखने का जुनून दुनियाभर में होता है। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है और यहां देश दुनिया से दर्शक जुटे हैं। इसे टीवी पर करोड़ों लोग देख रहे हैं, वहीं स्टेडियम में भी सवा लाख से ज्यादा दर्शक बैठे हैं। आईये जानते हैं उस स्टेडियम के बारे में कुछ दिलचस्प बातें, जहां ये मैच खेला जा रहा है।

1 लाख 30 हजार दर्शकों की क्षमता

गुजरात के अहमदाबाद में मोटेरा में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव के अंदर स्थित है नरेंद्र मोदी स्टेडियम। पहले इस स्टेडियम का नाम सरदार पटेल स्टेडियम था। इसका निर्माण 1983 में किया गया था और 2006 में नवीनीकरण किया गया।  24 फरवरी 2021 को इसका नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया गया। यहां एक बार में 1 लाख 30 हजार दर्शक बैठकर मैच देख सकते हैं। देश में दूसरे नंबर पर कोलकाता का ईडन गार्डन है जहां 80,000 दर्शक एक साथ मैच देख सकते हैं।  यहा कुल मिलाकर 11 पिच हैं और ये बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। शुरुआती कुछ ओवर्स के बाद यहां बल्लेबाजों को अच्छे रन मिलते हैं। 

नवीन तकनीक की लाइटिंग

यहां पिच को तीन तरह की मिट्टी (काली, लाल और दोनों का मिश्रण) से तैयार किया गया है। पांच पिच में एक तरह की मिट्टी है जबकि बाकी छह को अलग अलग मिट्टी के मिश्रण से तैयार किया गया है। इसके अलावा प्रैक्टिस ग्राउंट में 9-9 पिच इनडोर पिच है। यहां ड्रेसिंग रूम के साथ जिम की भी सुविधा है। इसके अलावा एक खासियत ये है कि स्टेडियम की छत के किनारों पर एलईडी लाइट्स लगी हैं जिससे पूरे मैदान में रोशनी होती है। 360 डिग्री की इस नई तकनीक वाले लाइट सिस्टम से जमीन पर छाया नहीं पड़ती, जिस कारण कोई व्यवधान नहीं पड़ता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews