राहुल गांधी पर क्यों भड़की BJP सांसद कंगना रनौत? बता दिया सबसे खतरनाक, कड़वा, जहरीला, विनाशकारी आदमी

कंगना ने लिखा राहुल  गांधी जी जीवन भर विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हो जाइए और जिस तरह आप पीड़ित हैं, उसी तरह इस देश के लोगों के गौरव, विकास और राष्ट्रवाद को भी भुगतने के लिए तैयार हो जाइए। वे तुम्हें कभी अपना नेता नहीं बनाएंगे, तुम कलंक हो।
Kangana Ranaut Rahul Gandhi

BJP MP Kangana Ranaut attacks Rahul Gandhi : हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने एक बार फिर भारत की सियासत में उबाल ला दिया है, कांग्रेस इस रिपोर्ट के समर्थन में खड़ी होकर भाजपा पर हमलावर है लेकिन भाजपा सांसद कंगना रनौत ने इसे लेकर राहुल गांधी को निशाने पर लिया है, उन्होंने X पर लिखा-  राहुल गांधी सबसे खतरनाक आदमी हैं, वह कड़वे, जहरीले और विनाशकारी हैं।

हिंडनबर्ग की ताजा रिपोर्ट के बाद देश की सियासत में उबाल  

हिंडन बर्ग की नई रिपोर्ट में एक बार फिर गौतम अडानी का नाम सामने आने के बाद पूरा विपक्ष खासकर कांग्रेस फिर एक्टिव मोड में आ गया है और भाजपा एवं मोदी सरकार पर हमलावर है, राहुल गांधी ने तो कल एक वीडियो शेयर कर देश के लोगों से शेयर मार्केट में इन्वेस्ट नहीं करने की अपील की है।

कंगना ने राहुल गांधी को बताया जहरीला और विनाशकारी 

राहुल गांधी के इस तरह के बयान के बाद भाजपा की सांसद कंगना रनौत भड़क गई हैं उन्होंने X पर लिखा- राहुल गांधी सबसे खतरनाक आदमी हैं, वह कड़वे, जहरीले और विनाशकारी हैं। उनका एजेंडा यह है कि अगर वह प्रधानमंत्री नहीं बन सकते तो वह इस देश को नष्ट भी कर सकते हैं।

कंगना का आरोप- राहुल देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की हर संभव कोशिश में 

कंगना ने आगे लिखा-  हमारे शेयर बाजार को लक्ष्य करने वाली हिंडनबर्ग रिपोर्ट, जिसका राहुल गांधी कल रात समर्थन कर रहे थे, बेकार साबित हुई है। वह इस देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

वे तुम्हें कभी अपना नेता नहीं बनाएंगे, तुम कलंक हो: कंगना 

कंगना ने लिखा राहुल  गांधी जी जीवन भर विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हो जाइए और जिस तरह आप पीड़ित हैं, उसी तरह इस देश के लोगों के गौरव, विकास और राष्ट्रवाद को भी भुगतने के लिए तैयार हो जाइए। वे तुम्हें कभी अपना नेता नहीं बनाएंगे, तुम कलंक हो।

रविशंकर प्रसाद ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को एक साजिश बताया 

हिंडनबर्ग रिसर्च की ताजा रिपोर्ट पर बीजेपी सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा- भारत के लोगों द्वारा ठुकराए जाने के बाद, कांग्रेस पार्टी, उसके सहयोगियों और टूलकिट गिरोह ने मिलकर भारत में आर्थिक अराजकता और अस्थिरता लाने की साजिश रची है, हिंडनबर्ग रिपोर्ट शनिवार को जारी हुई है, रविवार को हल्ला मचता है ताकि सोमवार को शेयर मार्केट को अस्थिर कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि शेयरों के मामले में भी भारत एक सुरक्षित, स्थिर और आशाजनक बाजार है। यह सुनिश्चित करना SEBI की कानूनी जिम्मेदारी है कि बाजार सुचारु रूप से चले। भाजपा नेता ने हिंडन बर्ग के आरोपों को बेबुनियाद बताया ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews