सोते हुए पति पर पत्नी ने डाला खौलता हुआ पानी, बेटी के साथ मिलकर लाठियों से पीटा

सोते हुए पति पर पत्नी ने डाला खौलता हुआ पानी, बेटी के साथ मिलकर लाठियों से पीटा

Wife pours boiling water on husband : गुरुग्राम के रेवाड़ी जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने कथित रूप से अपने सोते हुए पति पर खौलता पानी डाल दिया। इतना ही नहीं उसकी जमकर पिटाई भी की। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ बेटी भी इसमें शामिल है और उसने भी अपनी मां के साथ मिलकर उसे बुरी तरह पीटा।

मामला कोलाना गांव का है। एक शख्स ने रविवार को पुलिस में इसे लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने कहा है कि 22 मार्च को वो अपने कमरे से सोया हुआ था, तभी उसकी पत्नी मुदई और बेटी ममता कुमारी ने उसके ऊपर तेज उबलता हुआ पानी डाल दिया। इतना ही नहीं, पत्नी और बेटी ने उसपर लाठियों से हमला भी किया जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उबलते हुए पानी के कारण वो काफी जल भी गया था। उसने किसी तरह खुद को एक कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई।

पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी पत्नी ने दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी, ताकि वो बाहर न जा सके। इस दौरान वो चीखता पुकारता रहा, लेकिन पत्नी और बेटी को उसपर तरस नहीं आया। मां-बेटी ने उसे जमीन पर पटककर पीटा और दांतों से काटा भी। उसकी चीख पुकार सुनकर पड़ोसी आए और उसे बचाया। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने कहा कि अब जब वो कुछ ठीक हुआ है तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews