बेहद कम बजट में कर सकते हैं इस खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन का दीदार, मन मोह लेगी जगहें

Tourist Destination : अधिकतर लोग कम बजट में बेहतरीन जगहों पर घूमने जाने का प्लान बनाते हैं। सबसे ज्यादा पर्यटक सर्दी के मौसम में घूमने जाना पसंद करते हैं। ऐसे में वह सर्दी शुरू होने से पहले ही डेस्टिनेशन की तलाश करना शुरू कर देते हैं। जहां पर वह कम बजट में भरपूर आनंद लें सकें और खुल कर एन्जॉय कर सकें। वहीं कुछ लोग प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर डेस्टिनेशन की तलाश करते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर जगह दिल को सुकून पहुंचाने के साथ ही साथ ट्रिप का मजा दुगना कर देती हैं।

ऐसे में अगर आप भी इस सर्दी कहीं अच्छी जगह पर घूमने जाना चाहते हैं और खूबसूरत डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं तो हिमालय की तलहटी में बसा भूटान आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है। यहां घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगहें मौजूद हैं। यहां प्राकृतिक सौंदर्य के बीच आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पलों को एन्जॉय कर सकेंगे। हनीमून के लिए भी ये जगह परफेक्ट साबित होगी। यहां की पहाड़ियां, मठ, झीलें, मंदिर सब कुछ देखने लायक है। चलिए जानते हैं इस जगह के बारे में विस्तार से –

भूटान की खूबसूरत जगहें

भूटान दक्षिण एशियाई के सबसे स्वच्छ देशों में से एक है। इसे “लैंड ऑफ़ द थंडर ड्रैगन” के नाम से भी जाना जाता है। ये एक ऐसा देश है जहां तंबाकू की बिक्री पर प्रतिबंध है। इस देश का कोई भी औपनिवेशिक इतिहास नहीं है। ये 72 प्रतिशत जंगलों से घिरा हुआ है। चलिए जानते हैं यहां कौन-कौन सी खुबसूरत जगहें मौजूद है जहां आप एन्जॉय कर सकते हैं।

Tourist Destination

  • थिम्फु
  • पारो
  • ट्रोंगसा
  • फोबजीखा
  • फुंटशोलिंग
  • त्राशिगांग
  • जिग्मे दोरजी राष्ट्रीय उद्यान
  • दोचुला दर्रा
  • वांगडू फोडंग

Tourist Destination

भूटान घूमने के लिए आपको ज्यादा पैसों की जरुआत नहीं पड़ेगी आप कम बजट में ही अच्छे से घूम के आ सकते हैं। करीब 20 हजार से 30 हजार रुपये खर्च में आप अपना ट्रिप पूरा कर सकते हैं। वसंत ऋतु में अप्रैल से जुलाई और शरद ऋतु में सितंबर से नवंबर के बीच यहां घूमने के लिए सबसे ज्यादा लोग आते हैं। ये वक्त यहां घूमने के लिए बेस्ट माना जाता है।

Tourist Destination

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews