पिता की डांट से आहत हुआ युवक, जान देने के लिए पटरियों पर लेटा, जीआरपी ने बचाया

पिता की डांट से आहत हुआ युवक, जान देने के लिए पटरियों पर लेटा, जीआरपी ने बचाया

फिरोजाबाद, डेस्क रिपोर्ट। माता-पिता जब भी अपने बच्चों को डांटते हैं उनकी भलाई के लिए ही डांटते हैं। वो चाहते हैं कि उनका बच्चा कुछ गलत ना करें इसलिए थोड़ी सख्ती अपनाई जाती है। कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं जो घरवालों की डांट सहन नहीं कर पाते और गलत कदम उठा लेते हैं। उत्तर प्रदेश (UP) के फिरोजाबाद (Firozabad) से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पर अपने पिता की डांट से आहत होकर एक लड़के ने आत्महत्या करने की सोची और रेल की पटरी पर जाकर लेट गया। सूचना मिलते ही तुरंत जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की जान बचा ली।

पूरा मामला फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पास स्थित गांव हिमायूंपुर का है। यहां रहने वाला अनुज नामक युवक आईटीआई का छात्र है। किसी बात के चलते उसकी अपने पिता के साथ कहासुनी हो गई थी। गुस्से में आकर पता ने बेटे से बोल दिया कि आज के बाद अपना मुंह मत दिखाना। युवक को यह बात बहुत बुरी लगी और उसने आत्महत्या का फैसला लिया और वह फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पहुंच गया।

Must Read- T20 वर्ल्ड कप से पहले सामने आई बड़ी खबर, BCCI से इस दिग्गज की होने वाली है छुट्टी

युवक फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर टहल रहा था और जैसे ही उसने ट्रेन आती देखी वह तुरंत ही पटरी पर कूदकर लेट गया। युवक की इस हरकत को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने चीखना चिल्लाना शुरु कर दिया। सूचना मिलते हैं जीआरपी वहां पहुंची और समझा-बुझाकर युवक को वहां से उठाया।

घटना के बारे में फिरोजाबाद जीआरपी पुलिस का कहना है कि पिता के डांटने के बाद युवक ने यह कदम उठाया है। वो फिरोजाबाद स्टेशन पहुंचा और उसने अपनी जान देने की कोशिश की लेकिन टीम ने बातचीत कर उसे समझाया और उसकी जान बचा ली। परिजनों को सूचना देने के बाद युवक को उनके हवाले कर दिया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews