नीमच के जीरन में 1 दिवसीय किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन, कृषि क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों पर की गई चर्चा

नीमच के जीरन में 1 दिवसीय किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन, कृषि क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों पर की गई चर्चा

Neemuch News : नीमच विधानसभा के जीरन में किसान संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता ने मोदी सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में चर्चा कर किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने की जानकारी दी गई। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि किसानों के लिए पीएम किसान समान निधि, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा चलाई जा रही है। जिसके तहत, देशभर के करीब 11 करोड़ किसान सलाना इसका लाभ ले रहे हैं।

पशुपालन से कमाने का बताया तरीका

वहीं, विधायक दिलीप सिंह परिहार ने बताया कि कांग्रेस की सरकार में 7 हेक्टेयर में सिंचाई होती थी लेकिन आज भाजपा सरकार में 46 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती है। इसके अलावा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नवल गोस्वामी ने पशुपालन से लाखों कमाने का तरीका बताया, जिससे किसानों को ज्यादा-से-ज्यादा लाभ मिल सके।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, नगर अध्यक्ष राजू मुकाती, महामंत्री किसान अहिरवार, वरिष्ठ कृषि विज्ञान अधिकारी सीपी पचौरी सहित किसान उपस्थित रहे।

नीमच, कमलेश सारडा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews