Neemuch News: 3 दिवसीय समारोह का आयोजन, लोक आस्था के चरित्रों की लीला की दी जाएगी प्रस्तुतियां

Neemuch News: 3 दिवसीय समारोह का आयोजन, लोक आस्था के चरित्रों की लीला की दी जाएगी प्रस्तुतियां

Neemuch News : नीमच में जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी भोपाल द्वारा वनवासी लीलाओं पर तीन दिवसीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसका आयोजन 28 मई से 30 मई तक किया जाएगा। बता दें कि इस समारोह में मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से ‘भक्तिमति शबरी’, ‘निषादराज गुह्य’ और ‘लछमन चरित’ लीलाओं पर परिकल्पित वनवासी लीलाओं का मंचन होगा।

कलेक्टर ने की अपील

श्रीरामकथा साहित्य और लोक आस्था के चरित्रों की लीला प्रस्तुतियां दी जाएगी। जिसमें 28 मई को निर्देशक विशाल कुशवाहा द्वारा ‘निषादराज गुह्य’ 29 मई को निर्देशक कीर्ति प्रामणिक उज्जैन द्वारा ‘भक्तिमति शबरी’ तथा 30 मई को निर्देशक रत्नेश साहू नर्मदापुरम द्वारा लछमन चरित पर आधारित वनवासी लीलाओं का मंचन किया जाएगा। वहीं, कलेक्टर दिनेश जैन ने जिला मुख्यालय पर तीन दिवसीय वनवासी लीला समारोह में पूरी जनता से वहां उपस्थित होने की अपील की है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews