जीरन कॉलेज में अभाविप का उग्र प्रदर्शन, विरोध में गेट पर जड़ा ताला

जांच के दौरान प्रोफेसर दीपा कुमावत के संबंध में अन्य प्राध्यापकों से पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान एक प्रोफेसर द्वारा दीपा कुमावत के खिलाफ बयान दिए जाने पर माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया था
ABVP Protest

ABVP Protest

नीमच के शासकीय महाविद्यालय जीरन में प्रभारी प्राचार्य दीपा कुमावत पर लगे मारपीट और अशोभनीय व्यवहार के आरोपों के विरोध में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप विद्यार्थियों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर तालाबंदी कर दी और प्राचार्य व कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कॉलेज की गरिमा गिरी 

अभाविप कार्यकर्ताओं का कहना है कि शिक्षकों के बीच हुए विवाद और मारपीट की घटना से कॉलेज की गरिमा और शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हुआ है। छात्रों ने मांग की कि प्रभारी प्राचार्य को तत्काल पद से हटाया जाए और मामले में सख्त अनुशासनात्मक व कानूनी कार्रवाई की जाए।

पुलिस ने संभाला मोर्चा 

प्रदर्शन के चलते कॉलेज का कामकाज कुछ समय तक ठप रहा। स्थिति को देखते हुए जीरन पुलिस मौके पर तैनात रही और छात्रों को समझाइश दी। अभाविप ने चेतावनी दी है कि दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

जांच टीम एक सामने हुआ था हंगामा 

गौरतलब है कि पिछले दिनों उज्जैन संभाग से आई जांच टीम की मौजूदगी में बड़ा विवाद खड़ा हो गया था । जांच के दौरान प्रोफेसर दीपा कुमावत के संबंध में अन्य प्राध्यापकों से पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान एक प्रोफेसर द्वारा दीपा कुमावत के खिलाफ बयान दिए जाने पर माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया था फिर मामला पुलसी थाने पहुँच गया ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews