नीमच की अग्रवाल सोया कंपनी ने किया 200 करोड़ का घोटाला, जांच जारी

Indore Fraud News

Neemcuh News : नीमच जिले के नए आद्यौगिक क्षेत्र स्थित चर्चित अग्रवाल सोया कंपनी का एक और फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। इस बार कंपनी के मालिक दीपक सिंघल ने 200 करोड़ का घोटाला किया है। इससे पहले अग्रवाल सोया के मालिक दीपक सिंघल का नाम मादक पदार्थों की तस्करी, टैक्स चोरी तथा टेरर फंडिंग के मामलों में पहले भी आ चुका है। वहीं, अब उज्जैन की ईओडब्ल्यू टीम ने इस पर 200 करोड़ का घोटाला करने का खुलासा किया है। ईओडब्ल्यू ने जानकारी देते हुए बताया कि नीमच की अग्रवाल सोया कंपनी ने 36 बोगस फर्म बनाकर व्यापार दर्शाया और 10 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी की। इस तरह करीब 200 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है।

विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने पर गबन, धोखाखड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस किया है। दो साल पहले की गई शिकायत में जांच के बाद ईओडब्ल्यू ने शिकायत करने वाले इंदौर के बिजनेसमैन को भी आरोपी बनाया है। बता दें कि इस पूरे मामले का मास्टर माइंड दीपक सिंघल है, जिसने शातिराना तरीके से फर्जी फर्म बनाई और सभी का अलग-अलग व्यापार दर्शाया। साल 2015-16 में दीपक तस्करी के मामले में हरियाणा की पानीपथ जेल में भी करीब 2 साल बंद रहा। वहीं, अग्रवाल सोया पर दो बार जीएसटी टीम सर्वे कर चुकी है जबकि पिछले महीने 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने खुलासा किया था कि दीपक प्रतिबंधित पीएफआई संगठन को भी फॉडंग कर रहा है।

सीजीएसटी टीम कर रही जांच

दरअसल, साल 2019 में सीजीएसटी (सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स) को अग्रवाल सोया एक्स्ट्रैक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी औद्योगिक क्षेत्र धामनिया के खिलाफ टैक्स चोरी की शिकायत मिली थी। सीजीएसटी टीम इसकी जांच कर ही रही थी, तभी इंदौर की कपिल ट्रेडिंग कंपनी ने ईओडब्ल्यू को शिकायत की। जिसमें यह बताया गया कि अग्रवाल सोया कंपनी के साथ दूसरी और भी फर्जी कंपनियों ने करोड़ों रुपए की हेराफेरी की है। जिसके बाद टीम ने जांच-पड़ताल की और उसमें पाया कि कंपनी के मालिक गोपाल सिंघल, दीपक सिंघल सहित 80 लोग इस धोखाधड़ी में शामिल हैं।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews