
Neemuch News : नीमच एंव उदयपुर की टीम द्वारा ब्यूटी कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया था। जिसमें जावद निवासी नीतू धाकड़ ने भाग लिया जो कि ब्युटी पार्लर संचालित करती हैं। इस दौरान उन्होंने मराठी ड्रेस लुक में पार्टीसिपेट किया, जिन्हें ब्युटी पार्लर के क्षेत्र में बेस्ट कार्य करने पर आयोजनकर्ता आशा गेहलोत, सपना लालवानी, सुनील सोलंकी, सुनिता वैष्णव, अश्विन यादव द्वारा प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो (शिल्ड) दे कर उत्सावर्धन बढ़ाया गया। इसमें और भी बहुत सारी महिलाओं ने अपना टैलेंट दिखाया।
मिल रही बधाईंयां
नीतू धाकड़ ने इस उपलब्धि के लिए अपने माता-पिता, सपना लालवानी एवं पुरी टीम को इसका श्रेय दिया है। आपको बता दें कि नीतू धाकड़ जावद में काफी वर्षों से ब्युटी पार्लर संचालित कर रही है और यहां पर कई महिलाओं को कोर्स भी सिखाती हैं। उनकी कला की हर कोई प्रशंसा करता है।
इस उपलब्धि से परिजनों एवं समाजजनों में काफी हर्ष व्याप्त है। सभी नीतू धाकड़ को फोन पर एवं मिल कर बधाई दे रहे हैं।

नीतू धाकड़ ने बताया की बेटियों को कम ना समझा जाए, उन्हे जिस कार्य में अपना हुनर दिखाने का मौका मिले उसे दिखाने देवे, माता-पिता और भाई सभी हुनर दिखाने में सपोर्ट करें ।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है।
पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →

