नयागांव पुलिस की बेहतरीन कार्रवाई, क्रूरतापूर्वक गोवंश को भरकर ले जा रहे ट्रक को किया बरामद

नयागांव पुलिस की बेहतरीन कार्रवाई, क्रूरतापूर्वक गोवंश को भरकर ले जा रहे ट्रक को किया बरामद

नीमच,कमलेश सारड़ा। नयागांव (Nayagaon) चौकी प्रभारी सुमित मिश्रा ने बताया कि 30 अक्टूबर को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना आधार पर अशोक लिलेण्ड ट्रक RJ 51 GA 1807 के चालक रामचन्द्र पिता सोनाथ उम्र 24 वर्ष जाति गुर्जर निवासी कानिया थाना गुलाबपुरा जिला भीलवाड़ा, राजस्थान तथा उसके साथी लक्ष्मण पिता नारायण उम्र 25 वर्ष जाति भांबी निवासी गॉव कानिया थाना गुलाबपुरा जिला भीलवाड़ा, राजस्थान को ट्रक से गोवंश का परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

अवैध रूप से ट्रक में 10 गाये एवं 03 बछड़ो को काफी निर्दयतापूर्वक व कुरतापूर्वक भर रखा था जिनके खाने पीने की कोई व्यवस्था नहीं थी। ट्रक के चालक व उसके साथी से पूछताछ करने के बाद उन्होंने गोवंश को धुलिया महाराष्ट्र ले जाने की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी चालक रामचन्द्र एवं उसके साथी लक्ष्मण के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर जप्तशुदा 10 गायों एवं 03 बछड़ों को सांवरिया गौशाला में सुपुदर्गी में दिया गया तथा वाहन को जप्त किया गया।

Must Read- बिजली सब्सिडी के मामले में छठे स्थान पर नीमच, 1 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को मिला लाभ

परिवहन में इस्तेमाल किया जा रहा ट्रक एहसान मोहम्मद पिता मौलावख्श निलगर गाँव कानिया थाना गुलाबपुरा जिला भीलवाड़ा, राजस्थान का है। मामले में उसे भी आरोपी बनाया गया है। थाना जावद पर अपराध क्रमांक 492 / 22 धारा 4.9 (1), 6.6 क, 6ख, 9 (2) म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 एवं धारा 4 (1) 6-क. 6- ख. 10 म.प्र. कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 1959, पशु क्रूरता अधिनियम का मामला पंजीबद्ध किया गया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews