
Neemuch News : मध्यप्रदेश के नीमच के जावद विधानसभा क्षेत्र में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से लोगों का दिल एक बार फिर जीत लिया। इस दौरान जयपुर से आए गायकों ने भी भजन गाए। उन्होंने देर रात तक कई भजनों की प्रस्तुति देते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
[dgv_vimeo_video id=”789642940″]
मोदी जी के लिए गाऊंगा 6 भजन
कार्यक्रम के दौरान कन्हैया मित्तल ने लोकप्रिय भजन ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे… गाया। साथ ही, 2023 में मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा को लेकर कन्हैया मित्तल ने कहा कि मैं 2023 के लिए कोई भजन नहीं लिखूंगा। 2024 में मोदी जी खड़े होंगे तो उनके लिए 6 भजन गाऊंगा। मुझे उसमें कोई किंतु- परंतु नहीं है क्योंकि जिसने केदार सजाया है, जिसने काशी सजाया है, जिसने महाकाल सजाया है, अयोध्या से मथुरा से जाने की तैयारी में है।
[dgv_vimeo_video id=”789643134″]
मेहनत से मिलती है कामयाबी
आगे उन्होंने कहा कि मेरी भजन संध्या में जब एक श्रोता आता था, तब भी मुझे श्याम नजर आता था और जब एक लाख आते हैं तो भी श्याम ही नजर आता है। सिर्फ मेहनत करिए, रातों रात मिली कामयाबी ज्यादा लंबी नहीं होती। आप मेहनत करके बनेंगे लोगों के हृदय में प्रवेश करेंगे। मेहनत से मिली कामयाबी ही लंबी टिकती है। आपका सफर बहुत लंबा और अच्छा होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद थे।
[dgv_vimeo_video id=”789643303″]
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

