Neemuch News: बीजेपी विधायक की गाड़ी ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, हादसे में महिला की मौत, 3 अन्य घायल

Neemuch News: नीमच से एक बड़ी खबर है, जहां कार से हुए इस हादसे में 1 महिला की मौत हो गई है, वहीं 3 लोग घायल है। ये हादसा नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार की गाड़ी से हुआ।
Neemuch News: बीजेपी विधायक की गाड़ी ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, हादसे में महिला की मौत, 3 अन्य घायल

Neemuch News: मध्य प्रदेश के नीमच से एक बड़ी खबर, यहां विधानसभा क्षेत्र नीमच के विधायक दिलीप सिंह परिहार अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इंदौर जा रहे थे। इसी दौरान उनके साथ चल रहे अन्य वाहन से दलौदा थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल सवार टकरा गया। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत हो गई। वहीं अन्य लोगों को चोट आई है।

हादसे में महिला की मौत

जानकारी के मुताबिक विधायक दिलीप सिंह परिहार व उनके परिजन दो वाहनों में सवार होकर इंदौर जा रहे थे। विधायक परिहार का वाहन आगे और परिजनों का वाहन पीछे चल रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 7 बजे एक मोटरसाइकिल सवार अचानक डिवाइडर से निकलकर उनके वाहन से टकरा गया। दुर्घटना में बाइक पर सवार एक महिला प्रेम बाई (35 साल) की मौत हो गई। वहीं महिला का पति बाबू दास (40 साल) और बच्चे प्रवेश (2 साल) व वंशिका (9 साल) को चोटें आई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार ये लोग बड़वन से लखमखेड़ी मौसर में जा रहे थे। इसी दौरान लखमखेड़ी फंटे पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

थाना प्रभारी ने क्या कहा?

दलौदा के थाना प्रभारी बीएस चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लखमखेड़ी फंटे पर सड़क दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हुई है। वहीं जब उनसे विधायक परिहार व परिजनों के वाहन के संबंध में पूछा तो उन्होंने कहा की जांच कर रहे हैं।

गाड़ी मेरी ही थी: विधायक

इस हादसे को लेकर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने बयान देते हुए कहा, “गाड़ी मेरी ही थी, स्वास्थ्य कारणों से नीमच से दिल्ली के लिए निकला था, क्योंकि मैं बिना खाये-पीये निकला था, मैंने कहा था इसलिए पीछे से ड्राइवर गाड़ी लेकर आया था, इसकी वजह से एक्सीडेंट हुआ है। दुर्घटना में जो बहन गई है उसके प्रति मेरी संवेदना है, पीड़ा भी है मन में, मैं नागदा पहुंच गया था, मुझे जैसे ही समाचार लगा, मैंने प्रशासन से जानकारी ली। पोस्टमार्टम होगा, इसके बाद मैं खुद भी मिलने जाऊंगा।”

[dgv_vimeo_video id=”952257010″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews