नीमच में जावद पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, कार से अवैध शराब और नयागांव में गोवंश से भरा ट्रक किया जब्त

नीमच में जावद पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, कार से अवैध शराब और नयागांव में गोवंश से भरा ट्रक किया जब्त

Neemuch News : मध्यप्रदेश का नीमच जिला एक बार फिर से सुर्खियों बना हुआ है। यहां की पुलिस को आज दो बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, जावद थाना पुलिस टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान नयागांव- जावरा फोर-लेन हाईवे पर दो अलग- अलग कार्रवाई की। जिसमें उन्होंने एक कार से शराब और 10 बछड़ों से भरा ट्रक पकड़ा है। वहीं, पुलिस चालक पर केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

14 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

मामले में जावद थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि, ‘मध्य प्रदेश राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान रेलवे फाटक हाईवे रोड समीप से एक मारुति स्विफ्ट कार 14 पेटी अंग्रेजी शराब भरी हुई मिली। जिसकी कुल कीमत 5 लाख 48 हजार रुपए बताई जा रही है। इस संबंध में आरोपी लक्ष्मण लाल रेबारी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे लगातार कड़ाई के साथ पूछताछ की जा रही है। साथ ही, वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

10 बैलों को भरकर ले जाते पकड़ा एक ट्रक

वहीं, दूसरा मामला गौ तस्करों का है। दरअसल, फरीदाबाद पुलिस टीम ने गश्त के दौरान टाटा कंपनी की मिनि ट्रक पकड़ा। जिसमें 10 बैलों को अवैध रूप काफी निर्दयतापूर्वक व क्रूरता पूर्वक भरकर धुलिया महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली लेकिन आरोपी चालक अंधेरा का फायदा उठाकर वाहन से कूदकर भाग गया। वहीं, 10 बैल में से 8 जीवित व 2 मृत बैल को मुक्त कराया गया। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात चालक के विरूद्ध थाना म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 व धारा 4(1), 6-ख, 10 म. प्र. कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 1959, धारा 11 पशु कुरता अधिनियम, 429 भादवि का मामला दर्ज किया।

नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews