
Neemuch News : भारत की अध्यक्षता में जी-20 की बैठक 16 एवं 17 जून को भोपाल के ताज लेकव्यू होटल में आयोजित की जा रही है। बता दें कि जी-20 एक महत्वपूर्ण आर्थिक और वित्तीय संगठन है। इस बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और सबकी सहमति व समझौते के साथ नतीजे पर पहुंचा जाता है। जिसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा भी शामिल हुए।

प्रतिभागियों का बढ़ाया हौसला
इस दौरान मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। साथ ही, जी 20 देशों, आमंत्रित राज्यों व अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के वैज्ञानिक समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करते हुए आह्वान किया कि वे मानव कल्याण के लिए ही अपने अविष्कार को केंद्रित करें। बैठक के बाद उन्होंने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात की।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

