Neemuch News: नीमच प्रवास के दौरान ग्रामीण बच्चों के बीच पहुंचे राज्यपाल, लाड़लियों को दिया आशीर्वाद

Neemuch News: नीमच प्रवास के दौरान ग्रामीण बच्चों के बीच पहुंचे राज्यपाल, लाड़लियों को दिया आशीर्वाद

Neemuch News : मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल दो दिवसीय नीमच दौरे पर हैं। इस दौरान वो जिले के कई सारे कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जहां वो कई हितग्राहियों के लाभ वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसके बाद वो नीमच जिले की जावद तहसील के गांव अठाना पहुंचे। जहां वो एक आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों से और उनकी माताओं से रूबरू हुए। यहां पर महामहिम राज्यपाल ने बच्चों को फल बांटे और उनसे चर्चा भी की। साथ ही, प्रधानमंत्री मातृवन्दना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना के पात्र बच्चों के साथ माताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किये।

[dgv_vimeo_video id=”791091139″]

[dgv_vimeo_video id=”791095336″]

हितग्राहियों से किया संवाद

केंद्र और राज्य की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया। राज्यपाल मंगूभाई ने इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली व दिशा निर्देश भी दिए। इसके अलावा, जावद क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को अपना रहे विद्यार्थियों से एक- एक कर चर्चा कर उनकी हौसला को बढ़ाया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा सहित जिले के विधायकगण, प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

[dgv_vimeo_video id=”791091256″]

[dgv_vimeo_video id=”791090843″]

मरीजों से भी की चर्चा

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवंटित मकान पर पहुंच कर हितग्राही परिवार के साथ भोजन किया। एसडीएम शिवानी गर्ग ने महामहिम राज्यपाल एवं आगंतुकों को भोजन परोसा। राज्यपाल ने बाद में जावद में स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। मरीजों से भी चर्चा की।

[dgv_vimeo_video id=”791090615″]

नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews