नीमच में दूसरे दिन भी जारी रही मंडी बैरियर के नाम पर अवैध वसूली, प्रशासन ने साधी चुप्पी

नीमच में दूसरे दिन भी जारी रही मंडी बैरियर के नाम पर अवैध वसूली, प्रशासन ने साधी चुप्पी

Neemuch News : मध्यप्रदेश- राजस्थान की सीमा पर प्रदेश के नयागांव मंडी बैरियर एक बार फिर अवैध वसूली का शुरू हो गया है। जिसे राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त हुआ है। जिसके दूसरे दिन भी अवैध वसूली जारी रही। जिससे किसानों की आने- जाने वाली छोटी गाड़ियां, पिकअप आदि के ड्राइवर परेशान रहे और उन्हें मजबूरी में प्रति गाड़ी 200 रुपए देने पड़ रहे हैं। जहां एक और प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में निर्णय लेते हुए वर्ष 2018 में मंडी बैरियर की समाप्ति कर दी जिससे कि किसानों को बैरियर के नाम पर किसी प्रकार से रोक- टोक या अन्य दबाव ना बन सके। इसके बावजूद, स्थानीय बाहुबली अपने दादागिरी के बल पर इन किसानों से अवैध वसूली जैसे काम को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं।

एक बार शुरू की गई वसूली

बता दें कि 8 नवंबर 2022 को नयागांव मंडी बैरियर का स्टिंग ऑपरेशन किया गया था, जिसमें ट्रक चालकों से ₹200 प्रति गाड़ी मंडी बैरियर के नाम से लिए जा रहे थे। उसके बाद प्रशासन द्वारा इसे पूरी तरह से बंद करवा दिया गया था लेकिन पिछले एक- दो रातों से अवैध वसूली का काम फिर से शुरू कर दिया गया है।

रात के अंधेरे में होती है वसूली

मंडी बैरियर के नाम से अवैध वसूली करने वाले स्थानीय लोग रात के अंधेरे में सभी कृषि पिकअप और अन्य गाड़ियों वालों को रोककर वसूली करते हैं तथा उन्हें कोई कुछ कहने वाला भी नहीं है। इसकी वसूली के लिए स्थानीय गुंडों की निजी सेना काम करती है, वह पैसा इकट्ठा कर कर अपने मालिकों तक पहुंचाती है।

चौकी प्रभारी ने दी जानकारी

इस संबंध में नया गांव चौकी प्रभारी सुमित मिश्रा से चर्चा करने पर बताया कि इस मामले में हमें भी अपुष्ट जानकारी मिल रही है लेकिन अभी तक हमें कोई लिखित में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर हम तत्काल कार्रवाई करेंगे।

नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews