
Neemuch News : नीमच जिले की जावद पुलिस ने एक बार फिर अवैध डोडा चुरा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कार से 1 क्विंटल अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। साथ ही, दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। बता दें कि पुलिस ने पिछले दिनों 54 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया था। इस मामले में पुलिस की सफलता कोरियर बॉय तक सीमित दिखाई दी थी, माल देने वाले मुख्य तस्कर तक पुलिस पहुंचने में असफल दिखाई दी।
मुखबिर से मिली सूचना
बता दें कि पुलिस कप्तान अमित तोलानी तस्करी पर अंकुश लगाने को लेकर सख्त दिखाई दे रहे हैं और तस्कर, माफियाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि नीमच तरफ से एक सफेद रंग की हुण्डई कम्पनी की i20 कार से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली। इस दौरान कार से 1 क्विंटल डोडाचूरा जब्त किया।
पुछताछ जारी
वहीं, मौकास्थल से आरोपी चालक हरप्रीत और अमरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके खिलाफ अपराध क्र0 150/23 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही, दोनों तस्करों को न्यायालय में पेश किया गया है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

