नीमच और मनासा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, IPL में ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहा सट्टेबाज गिरफ्तार

IPL Satta Crime

Neemuch News : नीमच की स्पेशल पुलिस और मनासा पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई की है। जिसमें हरगोविंद को अवैध रूप से क्रिकेट का सट्टा लिखते पाया गया। जिससे पुछताछ करने पर पता चला कि वो मोबाइल और टीवी स्क्रीन के माध्यम से आईपीएल का क्रिकेट सट्टा डायरी में लिख रहा था।

मुखबिर से मिली सूचना

दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि बड़े मंदिर के पास धोबी गली चौराहे पर एक व्यक्ति सट्टा लगा रहा है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसपर सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसके पास से 1 एंड्राइड फोन, 1 कीपैड मोबाइल, पेन, सट्टा का हिसाब लिखने वाली दो कॉपियां, जिसमें कल के मैच का ₹1,77,000 का हिसाब लिखा है। इसके अलावा, 2200 रुपये नगद, एक टीवी, एक सेट टॉप बॉक्स मौके से जब्त किया गया है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews