Neemuch News: सुखानंद मेले का अंतिम दिन, भजन सम्राट प्रकाश माली के भजनों ने बांधा समा

Neemuch News: सुखानंद मेले का अंतिम दिन, भजन सम्राट प्रकाश माली के भजनों ने बांधा समा

Neemcuh News : नीमच में 7 मई 2023 को सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल सुकदेव मुनि की तपोस्थली सुखानंद धाम में तीन दिवसीय वैशाखी पूर्णिमा के मेले का समापन हुआ है। भजन सम्राट प्रकाश माली बालोतरा ने भजनप्रस्तुत किया। प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर, एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक दिलीप सिंह परिहार, जनप्रतिनिधियों कलेक्टर दिनेश जैन पुलिस अधीक्षक व अमित कुमार तोलानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर भजन संध्या का शुभारंभ किया।

झूम उठा जनसैलाब

भजन सम्राट प्रकाश माली द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों को सुनकर सुखानंद धाम परिसर धर्म आस्था, आध्यात्म की स्वर लहरियों से सरोबार हो गया।उनके सुरिले भजनों पर वहां उपस्थित जनसैलाब झूम उठा। वहीं, एसडीएम शिवानी गर्ग, थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ठाकुर व मंदिर प्रबंध समिति सदस्यों व सरपंच धाकड़ ने अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर सभी का भव्य स्वागत किया। इससे पहले उज्जैन से आए कलाकारों ने सरमा पणि ऋग्वेद के सूक्त 10-108 पर आधारित ज्ञानवर्धक आकर्षक, धर्म आस्था ,विश्वास से परिपूर्ण प्रस्तुति दी। जिसे जनसमुदाय ने खूब सराहा और करतल ध्वनि से स्वागत किया।

बता दें कि जावद नगर से 11 किलोमीटर दूर सुखानंद की पहाड़ियों में रात 2 बजे तक प्रकाश माली की भजन संध्या में बांधा समा। महाराणा प्रताप के शौर्य भजन पर तो लोगों ने जो दाद दी वो देखते ही बन रहा था। कर्णप्रिय भजनों ने लोगों का ऐसा समा बांधा की कोई भी अपनी जगह से हिलने को तैयार नहीं था।

ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा, नगर पालिका जावद के अध्यक्ष सोहन लाल माली, उपाध्यक्ष सूचित सोनी, सचिन गोखरू, अर्जुन लाल माली, नगर पंचायत अठाना की अध्यक्ष रिंका जैन, अन्य जनप्रतिनिधि पंचायतों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और भजन संध्या का लुफ्त उठाया।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews