
नीमच, कमलेश सारडा। देश की आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर परिवहन विभाग (transport department) नयागांव द्वारा ध्वजारोहण कर पौधारोपण किया गया। इसके साथ ही पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया।

बता दें कि स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर नयागांव चेक पोस्ट पर परिवहन विभाग के प्रभारी आलिम खान और उनकी पूरी टीम द्वारा परिवहन चेकपोस्ट पर मार्च पास्ट कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से उत्सव के साथ मनाया गया तथा झंडा वंदन किया गया।

इस अवसर पर ट्रक ड्राइवर को राष्ट्रीय ध्वज वितरित कर उन्हें अपने ट्रकों पर लगाया गया तथा मिठाई वितरित की गई। इसी कड़ी में चेक पोस्ट परिसर के आसपास वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर परिवहन विभाग के सभी कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
madhya pardesh newsmadhya pardesh samacharMadhya Pradeshmp news todaympnewsneemuchNeemuch districtneemuch hindi newsneemuch latest hindi newsneemuch latest newsNeemuch newsNeemuch samacharNeemuch today newsनीमच की खबरेंनीमच की न्यूज़नीमच जिले की खबरेंनीमच समाचारमध्य प्रदेश की खबरेंमध्य प्रदेश समाचार
