VIDEO : मोस्ट वांटेड तस्कर कमलसिंह राणा समेत 5 गिरफ्तार, जयपुर क्राइम ब्रांच पुलिस ने शिर्डी से किया अरेस्ट

Most Wanted Criminal kamal singh rana Arreted :  मध्य प्रदेश और राजस्थान के मोस्ट वांटेड तस्कर कमल राणा को आखिरकार जयपुर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने महाराष्ट्र के शिर्डी से गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने कमल राणा सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।बता दे कि हत्या, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास व अवैध फायर आर्म्स के करीब तीन दर्जन अपराधों में लिप्त अपराधी कमल सिंह राणा की गिरफ्तारी पर पुलिस मुख्यालय से 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई थी।

दोनों राज्यों को थी तलाश

दोनों राज्यों की तस्करी व अन्य आपराधिक मामलों में फरार चल रहे पुलिस को राणा की लंबे समय से तलाश थी।दोनों राज्यों ने उस पर बड़ा इनाम भी घोषित किया था। राजस्थान पुलिस ने 50 हजार का तो एमपी पुलिस ने 20 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस ने 35 मामलों में वांछित एक अपराधी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। पहले इस अपराधी पर 25 हजार का इनाम था, इसके अलावा जिला पुलिस अधीक्षक ने 19 अन्य वांछितों पर भी 5-5 हजार का इनाम घोषित कर दिया था।

पिछले डेढ़ माह से जयपुर क्राइम ब्रांच पुलिस कमल राणा को गिरफ्तार करने के लिए पीछे लगी हुई थी। इससे पहले राजस्थान जिला प्रतापगढ़ पुलिस ने जीरन थाना क्षेत्र के चीताखेड़ा गांव में दबिश देकर कमल राणा गैंग के सदस्य भीम सिंह आवरी को हिरासत में लिया था।

इनकी हुई गिरफ्तारी

  1. कमल राणा पिता डूंगर सिंह बम्बोरी थाना रथजन जिला प्रतापगढ़
  2. जितेंद्र उर्फ जीतू पिता भारतसिंह निवासी हरकीयखाल जीरन
  3. ओमप्रकाश उर्फ गुड्डू पिता कालू रावत निवासी गमेरपुरा थाना जीरन
  4. वीरेंद्र पिता हरिसिह जाट
  5. चंद्र पिता भवर सिंह

[dgv_vimeo_video id=”837445284″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews