
Neemuch News: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का देशवासियों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही तैयारियां जोरों शोरों पर है। पूरे शहर को लाइट्स से सजाया जा रहा है। इस दौरान पूरे शहर में इसका लाइव प्रसारण होगा। इसी सिलसिले में नीमच जिला बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने भी अपनी भागीदारी की है। दरअसल उनके द्वारा एक दिन के लिए जिले के वृद्धजनों को निःशुल्क यात्रा कराया जाएगा।
जिला बस ऑपरेटर एसोसिएशन संरक्षक ने दी ये जानकारी
22 जनवरी को प्राइवेट बस स्टैंड से चलने वाली समस्त लोकल बसों में सुबह 6 से शाम 6 बजे तक सीनियर सिटीजन (60 वर्ष से अधिक आयु के महिला/पुरुषों) की यात्रा पूरी तरह से निःशुल्क रहेगी। इसके लिए वृद्धजनों को अपना आधार कार्ड चालक को दिखाना होगा। बता दें कि यह सुविधा केवल एक दिवसीय रहेगी। हालांकि इसमें नान-स्टॉप व स्लीपर कोच बसें सम्मिलित नहीं रहेगी- मुकेश गुप्ता, संरक्षक, जिला बस ऑपरेटर एसोसिएशन, नीमच।
[dgv_vimeo_video id=”904448094″]
[dgv_vimeo_video id=”904455533″]
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
