
Neemuch News : मध्यप्रदेश राजस्थान सीमावर्ती क्षेत्र स्थित नयागांव चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर सफलता हासिल की है। पुलिस ने गोवंश की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 96 बैलों को जब्त किया है।
यह है पूरा मामला
दरअसल, गौ रक्षा दल की सूचना पर जावद थाने की नयागांव पुलिस ने 6 ट्रक और दो पिकअप में गोवंश की तस्करी करते हुए वध के लिए ले जाए जा रहे 96 बेलो को तस्करों की गिरफ्त से आजाद करवाया है। पुलिस के अनुसार राजस्थान की ओर से गोवंश को भरके महाराष्ट्र वध के लिए ले जाया जा रहा था। जिसकी भनक गौ रक्षा दल को लग गई।
गोरक्षा दल की सूचना पर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए मामला दर्ज किया है। साथ ही कृष्णा जन्माष्टमी पर एक अच्छी पहल है जहां पर गोवंश को मुक्त कराते हुए उन्हें गौशाला में छोड़ा गया है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”862064164″]
