
Neemuch News : मध्यप्रदेश के नीमच जिले की जावद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ठाकुर समाज के जब्बर सिंह राजपूत नाम के व्यक्ति ने ब्याजखोरों से परेशान होकर जहर खाकर जान दे दी थी। इस पूरे मामले में करणी सेना के साथ परिवार के सदस्यों ने थाने का घेराव करते मुख्य मार्ग पर सड़क जाम कर दी। करणी सेना ने दोषी आरोपियों को गिरफ्तार करने को लेकर प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी द्वारा 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद करणी सेना परिवार के सदस्यों ने चक्का जाम खत्म किया।
यह है पूरा मामला
दरअसल, जावद थाना क्षेत्र के सरोदा के पास में सकतपुरिया गांव के निवासी जब्बर सिंह ने जहरीला पदार्थ घटक लिया था। जिसके बाद पुलिस के बयान में मृतक व्यक्ति ने बताया कि किस प्रकार से जावद के मनीष चोपड़ा और हिम्मतमल बडोला से रुपए उधार लिए थे। पैसा देने के बाद भी और पैर के लिए डराया धमकाया जा रहा है। जिसस परेशान होकर मृतक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ गटका। जहां उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई मृतक व्यक्ति की मौत के बाद जावद पुलिस ने बयान के आधार पर मनीष चोपड़ा और हिम्मत जैन को मृतक जबर सिंह की मौत के मामले में आरोपी बनाया गया। जिसके बाद से आरोपी फरार हो गए। फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करणी सेना परिवार के बैनर तले परिवार जनों ने जावद थाने का घेराव किया और थाने के बाहर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया।
[dgv_vimeo_video id=”832602515″]
[dgv_vimeo_video id=”832603587″]
जावद थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ठाकुर ने पीड़ित पक्ष सहित करणी सेना के पदाधिकारी से बातचीत की और आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद करणी सेना के पदाधिकारी ने धरना खत्म किया और कहा कि अगर 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो करनी सेना परिवार उग्र आंदोलन करेगा। जिसकी समस्त जवाबदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”832603350″]
