Neemuch News : कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का माल जलकर राख

Neemuch News : कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का माल जलकर राख

Neemuch News : मध्यप्रदेश के नीमच जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र स्थित बेगू रोड पर एक टायर कबाड़ गोदाम में आग लग गई। जिसमे लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची, और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

यह है पूरी घटना

बता दें कि रविवार को दोपहर बेगू कोटा रोड माधव विलास स्थित जमील हुसैन के कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। गोदाम में लगी आग धूएं के गुब्बारे को देखकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने गोदाम मालिक और फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। मौके पर सूचना पाते ही नगर परिषद सिंगोली फायर ब्रिगेड और दो पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे। आग इतनी भीषण थी कि डिकेन रावतभाटा, रतनगढ़ सहित आसपास की फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। गोदाम में रखे गैस सिलेंडर, वाहनों की बैटरियां और दूसरे जरूरी दस्तावेज निकाले गए और दोनों तरफ से मार्ग को बंद कर आग पर काबू पाया गया।

ये लोग रहे मौजूद

गोदाम मालिक जमील हुसैन ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से ही आग लगी होगी। अभी नुकसान का अनुमान नहीं लगाया जा सका है। फिलहाल मौके पर थाना प्रभारी के सी चौहान, सीएमओ प्रमोद जैन, एस आई एस एस चुण्डावत, एएसआई शिवराज सिंह, प्रधान आर मनोज ओझा, सुरेश कटारिया, आर देवीराम, आर रामपंगत, आर विनय पराशर सहित नगर परिषद एवं विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”816002287″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews