
Neemuch News : मध्य प्रदेश में फिर आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया है। नीमच में बुधवार दोपहर बाद बादल छाए। शाम अचानक बारिश शुरू हो गई। वहीं नीमच में मंडी प्रांगण में खुले में रखे हुए लहसुन के ढेर भीग गए। जिसके बाद किसानों ने मंडी प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हुए इसका विरोध किया है।
किसानों ने मंडी प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप
किसानों ने मंडी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि सुबह से बारिश का मौसम हो रहा था जिसके चलते मंडी प्रशासन को किसानों ने सुबह से अवगत करा दिया था कि खुले में पड़े माल की नीलामी पहले की जाए और शेड में रखें उपज की नीलामी उसके बाद हो लेकिन मंडी प्रशासन ने पहले शेड के अंदर रखें माल की नीलामी शुरू की। जिससे तेज बारिश के बाद खुले में रखे लहसुन के ढेर भीग गए।
[dgv_vimeo_video id=”821374619″]
[dgv_vimeo_video id=”821375110″]
किसानों ने बताया कि 50% से अधिक लहसुन भीग गई है जिसके बाद आक्रोशित किसानों ने मंडी में हंगामा कर दिया मंडी प्रशासन की समझाइश व उचित मूल्य देने की बात के बाद किसान शांत हुए।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”821375442″]
