Neemuch News : हनुमान जयंती पर नगर में निकला विशाल चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत

रावला कुआं हनुमान पर हर मंगलवार और शनिवार के दिन भक्तों की भारी भीड़ रहती है। लेकिन हनुमान जयंती पर यहां विशेष पूजा अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
neemuch news

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले की जावद तहसील में प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी हनुमान जी का चल समारोह निकाला गया। जिसमें नगर भर के लोगों ने भाग लिया। यह चल समारोह स्थानीय बस स्टैंड के बालाजी मंदिर से निकल गया तथा नगर के प्रमुख मार्गो लक्ष्मीनाथ चौक, मानक चौक, कठाल चौराहा, खर्रा चौक अठाना दरवाजा, बोहरा गली, बागड़िया बाजार, धान मंडी, सराफा बाजार होते हुए वापस बस स्टैंड पर समापन किया गया। इस अवसर पर भाजपा से सांसद प्रत्याशी सुधीर गुप्ता, क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, जनपद सदस्य पूरण अहीर, विजय मुछाल, सोहन माली, विजय शर्मा, कमलेश सारड़ा, शांतिलाल पुराणिक, इलू ग्वाला, तुलसीराम धाकड़ व्यापारी संघ के विनोद काबरा निर्मल गोयल सहित गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

डमरू की थाप पर नृत्य जुलूस में रहा आकर्षण का केंद्र

10 सदस्यों का दल जावद पहुंचा। इन्होंने मंजीरे, ढोल और डमरू से शिव तांडव की प्रस्तुति दी। जिसे सुनकर नगरवासी भाव विभोर हो गए। आस्था और श्रद्धा के साथ शिव तांडव की धुन बजाने वाले सभी लोग उज्जैन महाकाल से प्रस्तुति देने आये थे। अपने झार, झांझर के साथ और डमरू की थाप पर नृत्य किया जो कि नगर में आकर्षण का केंद्र बना रहा। हनुमान जयंती के पर्व के अवसर पर जावद के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सबसे प्रसिद्ध रावला कुवा हनुमान मंदिर में सैकड़ो की संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंचे। अन्य मंदिरों स्थानीय बस स्टैंड के परकोटा हनुमान मंदिर, रूपारेल हनुमान मंदिर पेट्रोल पंप बालाजी मंदिर स्थानीय कोर दरवाजा के हनुमान मंदिर अठाना दरवाजा हनुमान मंदिर, बावल दरवाजा हनुमान मंदिर समेत सभी हनुमान मंदिरों पर पूजा अर्चना व प्रसाद वितरण किया गया। रावला कुआं हनुमान पर हर मंगलवार और शनिवार के दिन भक्तों की भारी भीड़ रहती है। लेकिन हनुमान जयंती पर यहां विशेष पूजा अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”938166499″]

2015 में हुआ था हनुमान जयंती पर दंगा

नगर में तीन अप्रैल 2015 को एक घटना हुई थी। हनुमान जयंती के चल समारोह पर नगर के खुर्रा चौक में कुछ लोगों ने जुलूस पर पथराव कर दिया था।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”938166896″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews