Neemuch News : रुपए के लालच में किया अपहरण, फिरौती लेने वाले एसआई सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निर्दोष व्यक्ति को मुक्त कराने के साथ ही 7 लाख 50 हजार रुपए, दो मोटरसाइकिल सहित 5 मोबाइल किए जप्त।
neemcuh police

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जहाँ पुलिस ने फिरौती के लिए अपहरण कर बंधक बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह में शामिल केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के एसआई सहित 3 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल फरियादी हेमंत कुमार अग्रवाल निवासी वृंदावन कॉलोनी ने 30 अप्रैल को केंट थाना पहुँच कर शिकायत दर्ज करवाई थी। कि मेरा बेटा नवीन अग्रवाल जो कि डेंटिस्ट है। जो नीमच के ग्वालटोली क्लीनिक जाने के बाद से ही घर लौटा ही नही। और मेरे बेटे के नंबर से ही मुझे कॉल आया और कहा कि तुम्हारा बेटा मादक प्रदार्थ के मामले में पकड़ा गया है। यदि इसे छुड़वाना चाहते हो तो जल्दी से 20 लाख रुपये की व्यवस्था कर दो। नही तो प्रकरण बनकर 10-20 साल के लिए जेल चला जायेगा। पिता घबरा गया और आनन-फानन में एक रात में 7 लाख 50 हजार की व्यवस्था जुटाई।

अगले दिन फिर से सुबह कॉल आया और फिरौती की मांग करने वाले आरोपियों ने नीमच के एलआईसी चौराहा पर फरियादी को बुलाया। जहाँ पर 3 लोगों मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आज शाम लहसुन मंडी के गेट पर पैसे लेकर आ जाना। आरोपियों के बताए मुताबिक फरियादी हेमंत अग्रवाल मंडी गेट पर पहुंच गए और पैसे देने के साथ ही पुलिस को फोन लगा दिया। जिस पर मौके पर तीनों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया, और अपने साथ थाने ले आई। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कोटा के कथित एसआई हरेंद्र चौधरी सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से फिरौती की रकम बरामद करने के साथ ही दो मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल जप्त किए हैं। वहीं एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि मामले में आगे और पूछताछ की जाएगी।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”941675041″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews